UP Woman Bus Conductor Recruitment 2025:– नमस्कार दोस्तों, उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने प्रदेश भर में 5000 महिला बस कंडक्टर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
यह भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी और विशेष बात यह है कि चयनित महिलाओं की नियुक्ति उनके गृह जिले में ही की जाएगी, जिससे उन्हें घर से दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
रोजगार मेलों के जरिए होगा चयन
इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 8 अप्रैल 2025 से विभिन्न जिला स्तरीय रोजगार मेलों के माध्यम से की जा चुकी है। इन मेलों का आयोजन अलग-अलग जिलों में चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है:
➡️ 8 अप्रैल 2025: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
➡️ 11 अप्रैल 2025: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
➡️ 15 अप्रैल 2025: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम, बांदा, प्रयागराज
➡️ 17 अप्रैल 2025: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर
उम्मीदवार इन मेलों में भाग लेकर ऑन-द-स्पॉट आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता:
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है।
उम्मीदवार के पास कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना आवश्यक है।
संविदा या आउटसोर्स भर्ती के लिए CCC प्रमाण पत्र (NIELIT द्वारा मान्यता प्राप्त) अनिवार्य है।
आयु सीमा:
न्यूनतम आयु 18 वर्ष, अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है।
आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
अन्य आवश्यक योग्यताएं:
मान्य कंडक्टर लाइसेंस होना आवश्यक है (संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा जारी)।
➡️ शारीरिक रूप से स्वस्थ और फिट होना चाहिए।
➡️ भारत की नागरिकता अनिवार्य है।
वेतन और भुगतान प्रणाली
संविदा के आधार पर महिला कंडक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000 से ₹20,000 मासिक वेतन दिया जाएगा।
वेतन प्रणाली में यात्रा दूरी, टिकट बिक्री या प्रति किलोमीटर आधारित भुगतान भी शामिल हो सकता है। यह एक निश्चित मानदेय पर आधारित होता है जो परिवहन निगम के नियमों के अनुसार तय किया जाएगा।
महिला कंडक्टर के लिए विशेष ट्रेनिंग
भर्ती प्रक्रिया में चयनित महिलाओं को कार्य से पहले प्रशिक्षण (Training) दिया जाएगा, जिसका पूरा खर्च उत्तर प्रदेश सरकार उठाएगी।
यह ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से दी जाएगी, जिससे महिलाओं को पेशेवर रूप से प्रशिक्षित कर बस संचालन की ज़िम्मेदारियों के लिए तैयार किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
जो महिलाएं इस भर्ती में हिस्सा लेना चाहती हैं, वे UPSRTC की आधिकारिक वेबसाइट या सेवायोजन पोर्टल पर जाकर आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकती हैं:-
➡️ UPSRTC आधिकारिक वेबसाइट
➡️ सेवायोजन पोर्टल
यहां से आप भर्ती नोटिफिकेशन, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अन्य विवरण देख सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से रोजगार मेलों के माध्यम से ऑफलाइन की जा रही है, इसलिए उम्मीदवारों को मेलों में समय से पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
नोट:-
UP Woman Bus Conductor Recruitment 2025 एक ऐसी पहल है जो न केवल महिलाओं को रोजगार प्रदान करती है, बल्कि उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर भी बनाती है। यदि आप उत्तर प्रदेश की निवासी हैं, 10वीं/12वीं पास हैं, कंप्यूटर का ज्ञान रखती हैं और एक जिम्मेदार पद पर कार्य करना चाहती हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहतरीन है।
जल्द से जल्द रोजगार मेला स्थल पर पहुंचें और अपनी भागीदारी दर्ज कराएं – हो सकता है अगली महिला कंडक्टर आप ही हों!