MPPSC Transport Sub Inspector Bharti 2025:- अगर आप मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और खासकर ट्रांसपोर्ट विभाग में काम करने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने Transport Sub Inspector (TSI) यानी परिवहन उप निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती के तहत कुल 35 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और 20 जून 2025 से शुरू हो रही है। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें।
Important Dates
- आवेदन शुरू होने की तारीख:– 20 जून 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि,:- 19 जुलाई 2025 (रात 12 बजे तक)
- आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि:- 21 जुलाई 2025
- परीक्षा तिथि:- जल्द घोषित की जाएगी
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी
- भर्ती संस्था: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)
- पद का नाम: Transport Sub Inspector (TSI)
- कुल पद: 35
- कार्यस्थान: मध्य प्रदेश राज्य
- आधिकारिक वेबसाइट: mppsc.mp.gov.in
Eligibility Criteria
शैक्षणिक योग्यता:
- उम्मीदवार के पास मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
- इसके साथ ही 10वीं पास होना भी अनिवार्य है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष
आरक्षित वर्गों को शासन के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
शारीरिक मापदंड
- सामान्य पुरुष:- 168 सेमी:- 84 सेमी (फुलाकर 89 सेमी)
- SC/ST पुरुष:- 160 सेमी:- 76 सेमी (फुलाकर 81 सेमी)
- सभी वर्ग की महिलाएं:- 155 सेमी लागू नहीं
आवेदन शुल्क
- सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवार:- ₹500
- MP निवासी SC/ST/OBC/EWS वर्ग:- ₹250
- पोर्टल शुल्क:- ₹40 अतिरिक्त
- फॉर्म में सुधार शुल्क:- ₹50 प्रति बार
Selection Process
उम्मीदवारों का चयन कुल चार चरणों में किया जाएगा:
1. लिखित परीक्षा
2. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
3. साक्षात्कार
4. दस्तावेज़ सत्यापन
हर चरण को पास करना जरूरी होगा ताकि अंतिम मेरिट लिस्ट में चयन हो सके।
Salary & Allowances
- चयनित उम्मीदवारों को ₹9,300 से ₹34,800 का वेतनमान मिलेगा।
- साथ ही, ₹2,800 ग्रेड पे और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन कैसे करें?
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
1. सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
2. “Apply Online” सेक्शन पर क्लिक करें।
3. Transport Sub Inspector भर्ती के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
4. अपनी सभी आवश्यक जानकारी भरें जैसे – नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक विवरण आदि।
5. स्कैन की हुई फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें।
6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
7. पूरा फॉर्म भरने के बाद एक बार अच्छी तरह से जांच लें और फिर सबमिट कर दें।
8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
विशेष निर्देश
- आवेदन करते समय सभी जानकारी सही-सही भरें।
- एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद केवल 21 जुलाई 2025 तक ही संशोधन किया जा सकेगा।
- परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी MPPSC की वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट की जाएगी, इसलिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
निष्कर्ष
- MPPSC Transport Sub Inspector भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो तकनीकी क्षेत्र से हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। अगर आप भी 10वीं पास हैं और आपके पास मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा है, तो इस सुनहरे मौके को हाथ से न जाने दें।
- 20 जून 2025 से आवेदन शुरू हो रहे हैं, समय रहते फॉर्म भरें और अपने सपनों की नौकरी के एक कदम और करीब पहुंचें।